केदारनाथ रोपवे परियोजना: केदारनाथ में अदाणी ग्रुप बनाएगा रोपवे, 8-9 घंटे की यात्रा 36 मिनट में होगी पूरी

 

सोनप्रयाग को केदारनाथ की प्रतिष्ठित परियोजना का कार्य अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सौंपा गया है। इसके लिए कंपनी को सहमति पत्र मिल गया है। इस परियोजना का क्रियान्वयन एईएल द्वारा किया जाएगा।

12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना से 9 घंटे की कठिन यात्रा का समय घटकर 36 मिनट हो जाएगा। यह रोपवे प्रत्येक दिशा में प्रति घंटे 1,800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा। जिससे हर साल लाखों तीर्थयात्रियों को सेवा मिलेगी।

यह रोपवे राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम पर्वतमाला परियोजना का हिस्सा है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर विकसित इस परियोजना को पूरा होने में छह साल लगेंगे। निर्माण के बाद 29 वर्षों तक एईएल इसका संचालन करेगा।
 

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा कि केदारनाथ रोपवे इंजीनियरिंग परियोजना से कहीं बढ़कर है, यह भक्ति और आधुनिक बुनियादी ढाँचे के बीच एक सेतु है। इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, तेज़ और अधिक सुलभ बनाकर, हम लाखों लोगों की आस्था का सम्मान करते हैं और साथ ही उत्तराखंड के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करते हैं।

और पढ़े  खटीमा: सीएम धामी ने नगला तराई की रामलीला में की शिरकत, भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…