केदारनाथ धाम: 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, तैयारियां पूरी

 

हाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में यात्राकाल के लिए पुजारियों की तैनाती तय की जाएगी। मंदिर समिति ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में दो वर्ष से अधिक समय से पुजारी का एक पद रिक्त चल रहा है। 31 मई 2023 को पुजारी शशिधर लिंग का (56) आकस्मिक निधन हो गया था। तब से चार पुजारी ही काम कर रहे हैं जिनकी तैनाती यात्राकाल में मंदिर समिति केदारनाथ, मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में करती आ रही है। मगर बीते दो वर्ष से पुजारी का पद खाली है।

इस संबंध में बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पुजारी के रिक्त पद की पूर्ति के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग से वार्ता हुई है। महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होने के दौरान ही अतिरिक्त पुजारी की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा।

और पढ़े  यूकेएसएसएससी: ग्रुप-सी के 553 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका, कैसे भरना है फॉर्म?
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…