अयोध्या: श्रीराम मंदिर के शिखर का हुआ कलश पूजन, महासचिव चंपत राय सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी रहे मौजूद

 

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर का बुधवार को कलश पूजन किया गया। श्रीरामनवमी मेले की तैयारियों और साज सज्जा के मध्य विधिवत अनुष्ठान के साथ हुए इस कलश पूजन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रभारी गोपाल राव, प्रकल्प प्रमुख जगदीश शंकर आफले सहित एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

बता दें कि राम मंदिर निर्माण को लेकर निर्माण समिति की समय-समय पर बैठक होती रहती है जिसमें निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर चर्चा की जाती है।
Ayodhya: Kalash Pujan of Shriram Temple.

इसके पहले 24 मार्च को हुई बैठक के बाद मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि जो जिम्मेदारी है, उसे पूर्ण करने के लिए लक्ष्य रखा गया है। लगभग नौ माह शेष रह गया है, जो भी निर्माणाधीन कार्य है वह अंतिम चरण में है। मंदिर का निर्माण (जिसमें शिखर भी सम्मिलित है) पूरी आशा है कि अप्रैल माह में पूरा हो जाएगा।
Ayodhya: Kalash Pujan of Shriram Temple.

उन्होंने कहा कि सप्त मंदिर के बारे में अनुमान है कि वह भी कार्य पूर्ण हो जाएगा। मूर्ति भी स्थापित हो जाएगी। जो पीएफसी का कार्य है, वह पहले ही पूरा हो चुका है। अंगद टीला पर सुंदरीकरण पूरा हो चुका है। रामकथा और रामचरितमानस में गिलहरी की महत्ता से भी लोग अवगत हैं।
Ayodhya: Kalash Pujan of Shriram Temple.

मिश्र ने कहा कि जिस तरह से कुबेर टीला पर जटायु को स्थापित किया गया है, उसी प्रकार से अंगद टीला पर गिलहरी की एक मूर्ति स्थापित की जाएगी। गोस्वामी तुलसी दास की मूर्ति स्थापित हो चुकी है। अप्रैल माह में इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। (शिखर कलश पूजन की एक तस्वीर)
और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…