जुबीन गर्ग मौत मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी, स्थानीय अदालत ने दिया निर्देश

 

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच चल रही है। आज मंगलवार को इस मामले में नया अपडेट यह है कि गुवाहाटी की एक स्थानीय अदालत ने जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पांच आरोपियों की न्यायाकि हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए आरोपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, बक्सा जेल में बंद इन पांचों आरोपियों को कामरूप मेट्रोपॉलिटन के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने वर्चुअली पेश किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘पांचों आरोपियों की मौजूदा न्यायिक हिरासत कल खत्म होने वाली है। उन्हें वर्चुअल तरीके से CJM के सामने पेश किया गया और हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है’।

कौन हैं पांचो आरोपी?
पांच आरोपियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) के चीफ ऑर्गनाइजर श्यामकानू महंत, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके कजिन और पुलिस ऑफिसर संदीपान गर्ग और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर नंदेश्वर बोरा व प्रबीन बैश्य शामिल हैं।

एसआईटी कर रही जांच
जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई। सिंगर वहां चौथे NEIF में शामिल होने के लिए गए थे। पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद 16 अक्तूबर को बक्सा जेल ले जाया गया। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य आरोपी, गर्ग के बैंड मेंबर अमृतप्रवा महंत और शेखरज्योति गोस्वामी, हाफलोंग जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। राज्य पुलिस की CID की 10 सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस मामले की जांच कर रही है। SIT के हेड स्पेशल DGP मुन्ना प्रसाद गुप्ता पिछले हफ्ते जांच के सिलसिले में एक और अधिकारी के साथ सिंगापुर गए थे।

और पढ़े  मशीन के पीछे था इंसानी दिमाग?: जर्मनी में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में रोबोट जब्त
  • Related Posts

    राजस्थान: न्यायिक परिसरों में खुलेंगे शिशु गृह, HC प्रशासन ने दिए निर्देश

    राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य के न्यायिक परिसरों में शिशु गृह (क्रेच) स्थापित करने के विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था जोधपुर, जयपुर, सभी जिला मुख्यालयों तथा अन्य अदालती…

    कोलकाता भगदड़ में 19 की मौत, बऊबाजार के कई इलाकों में धारा 163 लागू,91 साल पुराना है चोरबागान पूजा पंडाल

    कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश…