पत्रकार दीपक अधिकारी को हॉकी-डंडों से पीटा, नाले में फेंका,भूमि पर अवैध निर्माण की कवरेज के दौरान हमला

ल्द्वानी शहर में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण की कवरेज करने गए पत्रकार पर दबंगों ने हॉकी-डंडों से हमला बोल दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में पत्रकार को गुम चोटें आई हैं।

मंगलवार को मीडियाकर्मी दीपक अधिकारी ऊंचापुल में सरकारी नाले से लगी नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण की कवरेज कर रहे थे। मौके पर उनके साथी की ओर से वीडियो बनाया जा रहा था। तभी कुछ दंबग वहां हॉकी-डंडे लेकर पहुंचे और दीपक का गिरेवान पकड़ पिटाई कर दी। विरोध करने पर हमलावर कैमरे छीनने का प्रयास करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप है कि नजूल भूमि पर निर्माण कराने वाले दबंग बिल्डर ने यह हमला कराया है। घायल पत्रकार को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है। मुखानी थाना पुलिस ने वीडियो में पिटाई करते दिख रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

और पढ़े  नौकरी: उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए नई भर्ती, स्केलर के 200 पदों इस दिन से करें आवेदन, जानें पूरा विवरण
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…