जौलीग्रांट / ऋषिकेश:- मधुमक्खियों ने जंगल को टाटा-टाटा कर आबादी के बीच घर के पंखे को बनाया बसेरा, धुएं से भी नहीं भागी मधुमक्खि

जौलीग्रांट / ऋषिकेश:- मधुमक्खियों ने जंगल को टाटा-टाटा कर आबादी के बीच घर के पंखे को बनाया बसेरा, धुएं से भी नहीं भागी मधुमक्खि

घर की छत पर लगे पंखे पर अचानक मधुमक्खियों का विशाल छत्ता बना देख लोगों के होश उड़ गए। मकान स्वामी सहित आसपास के लोगों ने पहले मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

अपर जौलीग्रांट वार्ड संख्या पांच में चंद शर्मा के घर में लगे पंखे में मधुमक्खियों ने बड़ा छत्ता बना दिया। घर के लोग घर छोड़कर पड़ोस में भागे। अचानक से हजारों की संख्या में मधुमक्खी आई और घनी आबादी के बीच में घर की ऊपरी मंजिल पर बरामदे में पंखे पर बड़ा छत्ता बना दिया।

जिससे पूरा पंखा एक छत्ते में बदल गया। घरवालों ने धुंआ भी किया, लेकिन मधुमक्खियां नहीं भागी। जिससे घरवालों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…