Job: ISRO में वैज्ञानिक बनने का शानदार मौका, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन, जानें रिक्तियों की संख्या

Spread the love

 

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के विषयों में वैज्ञानिक/इंजीनियर की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (isro.gov.in) पर 19 मई, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती अभियान का उद्देश्य 63 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 22 वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए, 33 वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (मैकेनिकल) के लिए और 08 वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस) के लिए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्य गेट स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित विषय (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) में बीई/बी.टेक डिग्री न्यूनतम 65% अंकों के साथ प्राप्त की हो।

आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 19 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। 

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और बेंचमार्क विकलांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट प्रदान की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, वैज्ञानिक/इंजीनियर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़े  Constable Recruitment: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Spread the love
  • Related Posts

    Constable Recruitment: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती हो रही है। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कर रहा है। आयोग की…


    Spread the love

    इंडियन एयरफोर्स में नौकरी पाने का शानदार मौका, अग्निवीर वायु और ग्रुप-Y पदों पर आवेदन शुरू

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय वायु सेना (IAF) में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वायु सेना ने आज यानी 6 जुलाई 2026 से दो महत्वपूर्ण…


    Spread the love