झारखंड :- आज झारखंड का 22वां स्थापना दिवस,रांची पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू बिरसा मुंडा को दीं श्रद्धांजलि.

झारखंड आज अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बिरसा मुंडा को नमन किया। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आज बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम सोरेन झारखंडवासियों को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में 15000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। जबकि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगी। लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 350 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए 5000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर ट्वीट कर राज्य के नागरिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक ही नहीं बल्कि वह हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

और पढ़े  पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ: पश्चिमी देशों को चेताया, कहा- रूस पर किया हमला तो करेंगे हर हथियार का इस्तेमाल
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…