Jewelery: जीएसटी टीम को सराफा व्यवसायी के पास मिले डेढ़ करोड़ के जेवर, 10 लाख से ज्यादा का लगाया टैक्स व जुर्माना

Jewelery: जीएसटी टीम को सराफा व्यवसायी के पास मिले डेढ़ करोड़ के जेवर, 10 लाख से ज्यादा का लगाया टैक्स व जुर्माना

अयोध्या-

गोसाईंगंज में सराफा व्यवसायी के यहां जीएसटी की टीम ने लगभग डेढ़ करोड़ रूपये का बिना लिखापढ़ी का आभूषण पकड़ा। व्यवसायी पर लगभग 10.80 लाख का टैक्स व जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को जीएसटी की टीम ने गोसाईंगज के सराफा व्यवसायी राम मिलन सराफ के यहां छापा मारा था। दोपहर लगभग ढाई बजे से शुरू हुई जांच पड़ताल रात लगभग 11 बजे तक चली। इसके बाद जीएसटी टीम के साथ पुलिस वापस लौटी।

बताया गया है एसआईबी की जांच में सोने व चांदी के बिना लिखापढ़ी का स्टाॅक पकड़ा। साथ ही कुछ स्टाॅक कम भी मिला। इसी को लेकर व्यवसायी पर टैक्स व जुर्माना लगाया गया है। जांच में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी रेंज एक धनंजय सिंह, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी रेंज एक गोपाल तिवारी, सीटीओ अनुराग पांडेय व जिया लाल के साथ कुल आठ लोग थे। खास बात यह है कि ज्वैलरी पर महज तीन फीसदी जीएसटी है। ऐसे में टैक्स व जुर्माने की रकम बड़ी कही जा सकती है।

ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी श्री सिंह ने बताया कि जांच में लगभग साढ़े तीन किलो सोने के आभूषण बिना लिखा-पढ़ी के स्टाॅक मे मिले। इसके साथ ही कुछ सोने व चांदी का स्टाॅक कम भी मिली। व्यवसायी पर लगभग 10.80 लाख रूपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया है।

और पढ़े  हाल ए यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के स्कूलों में 55 लाख बच्चे इस सर्दी भी फर्श पर पढ़ेंगे, मजबूरी
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…