जापान- PM इशिबा देंगे इस्तीफा, अपनों के विरोध के बीच फैसला, सत्ता पर काबिज पार्टी में फूट रोकने की कवायद

 

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रविवार को अपनी पार्टी की ओर से जुलाई में हुए संसदीय चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेने की बढ़ती मांग के बाद पद छोड़ने की इच्छा जताई है। ये फैसला ऐसे वक्त लिया गया, जब इशिबा की सरकार ने पिछले ही सप्ताह अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया था। दरअसल, अक्तूबर में पदभार ग्रहण करने वाले इशिबा ने एक महीने से भी ज्यादा समय तक अपनी ही पार्टी के ज्यादातर दक्षिणपंथी विरोधियों की मांगों का विरोध किया। इशिबा का यह कदम उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से समय से पहले नेतृत्व चुनाव कराने के फैसले से एक दिन पहले आया। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह उनके खिलाफ एक तरह का अविश्वास प्रस्ताव होगा।

 

हार के बावजूद पद पर बने रहे
इशिबा चुनाव में हार के बावजूद अमेरिकी टैरिफ जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पद पर बने रहे। इशिबा को जापान के एक महत्वपूर्ण चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। 20 जुलाई को हुए मतदान में इशिबा की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी कोमेइतो को 248 सीटों वाले उच्च सदन में बहुमत नहीं मिला था। वह बहुमत से तीन सीटें दूर रह गए थे। ऐसे में गठबंधन संसद के दोनों सदनों में अल्पमत में आ गया। हालांकि, एलडीपी सबसे बड़ी पार्टी बरकरार रही।

और पढ़े  भारत के प्रदर्शनों पर अमेरिका की नजर: छह सांसदों ने रूबियो को लिखा पत्र, कहा- जयशंकर के सामने उठाएं मुद्दा
  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…