iPhone 17: लॉन्च हुआ एपल आईफोन 17, जानिए कितनी है कीमत और क्या हैं फीचर्स

Spread the love

 

Apple iPhone 17 सीरीज से आखिरकार पर्दा उठा दिया गया है। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन्स iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया गया है।

 

iPhone 17 की कीमत
आईफोन 17 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 799 डॉलर रखी गई है। भारत में इसकी कीमत करीब 79,900 रुपये तय की जा सकती है। आईफोन 17 प्रो की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर और प्रो मैक्स की कीमत 1,299 डॉलर तक हो सकती है। भारत में ये कीमतें 1.29 लाख रुपये और 1.49 लाख रुपये तक रखी जा सकती हैं। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और 19 सितंबर से फोन की डिलीवरी और स्टोर्स में उपलब्धता शुरू हो जाएगी।

 

iPhone 17 के फीचर्स

    • iPhone 17 में बड़ी 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली प्रो-मोशन डिस्प्ले दी है। इसके साथ ही कंपनी ने आईफोन 16 के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले दी है।
    • इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया है।इसके साथ ही सेल्फी के लिए नया 24 मेगापिक्सल का है। यह अब तक का एपल का सबसे बड़ा सेल्फी कैमरा सेंसर है।
  • इसमें भी A19 चिप मौजूद है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
  • बैटरी को पहले से बेहतर बनाया गया है और यह 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Apple के अन्य प्रोडक्ट्स भी हुए लॉन्च
इस इवेंट में कंपनी iPhone के साथ-साथ Apple Watch 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 से भी पर्दा उठाया। इसके साथ ही कंपनी AirPods Pro 3 को भी पेश किया।

और पढ़े  बड़ा खुलासा: दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे शी जिनपिंग, व्हाइट हाउस में बन रहा ‘चीन जैसा’ ग्रेट हॉल

Spread the love
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love