अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: CM धामी की घोषणा, दिव्यांग युवाओं को मिलेगी सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग

प्रदेश के दिव्यांग युवाओं को सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में इसका शुभारंभ किया। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए 23 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को वरिष्ठजनों के कल्याण की शपथ दिलाते हुए कहा, ये हमारे जीवंत अनुभव और विरासत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, वह प्रदेश के मुख्य सेवक होने के साथ ही प्रदेश के बेटे भी हैं, राज्य के प्रत्येक वरिष्ठजन का सम्मान, सुरक्षा और सुविधा उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया, वर्तमान में प्रदेश के नौ लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 147 करोड़ से अधिक की पेंशन दी जा रही है। सभी जिलों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से अटल वयो अभ्युदय योजना के माध्यम से भी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समग्र विकास के लिए काम किया जा रहा है।
राज्य में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम लागू किया है। दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों के लिए मुफ्त यात्रा की भी व्यवस्था की गई है।

आपका ये बेटा कभी कोई कमी नहीं होने देगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आपका ये बेटा कभी आपके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने देगा। सीएम ने वन क्लिक के माध्यम से सितंबर की पेंशन राशि का भी भुगतान किया। जिसमें 9,93,886 पेंशनरों को 147 करोड़ 34 लाख 53 हजार की पेंशन का भुगतान किया गया। इस दौरान सीएम ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण भी किया।

और पढ़े  हरिद्वार: जापान के दो संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बने, पट्टाभिषेक समारोह में प्रदान की गई उपाधि

इनका हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री ने पद्यश्री माधुरी बड़थ्वाल, प्रेमचंद शर्मा, नवीन बिष्ट, इंद्र सिंह परिहार, शांति प्रसाद भट्ट, जर्नादन चिलकोटी, नारायण सिंह राणा, प्रवीन चंद खंतवाल, प्रेम दत्त तेलंग, जयपाल सिंह, ओमवीर सिंह, शेर सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, राजकुमार चौहान, प्रकाश चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह खाती, सत्य प्रसाद घिल्डियाल, भाष्कर नंद जोशी, रमेश पहाड़ी, डॉ.वीएन जोशी, भुवन चंद्र बुधानी, प्रताप सिंह पोखरियाल को सम्मानित किया। इनके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों में खुशी, दिव्या चौहान, ऋषभ, कनिष्का जोशी और बिक्कु कुमार को भी पुरस्कृत किया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…