इंस्टा का प्यार: कनाडा से आकर युवती ने मालधनचौड़ के युवक का थामा हाथ, परिजन पहुंचे रामनगर, कोतवाली में चलता रहा हंगामा

 

 

नाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही युवती को इंस्टाग्राम के जरिये मालधनचौड़ के 12वीं पास युवक से प्यार हो गया। युवती कनाडा से तेलंगाना और फिर मालधनचौड़ पहुंची। यहां उसने प्रेमी युवक से शादी कर ली। युवती के परिजनों के पहुंचने पर रामनगर कोतवाली में सोमवार को चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।

मूलरूप से हैदराबाद (तेलंगाना) के साकेत स्वारना निवासी 19 वर्षीय युवती अपने माता-पिता के साथ कनाडा में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। युवती के पिता इंजीनियर और मां प्रोफेसर हैं। इंस्टाग्राम के जरिये युवती का मालधनचौड़ के 23 वर्षीय युवक से संपर्क हुआ। 12वीं पास युवक के पिता सेना में हैं और वह अपनी मां के साथ रुड़की में रहकर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा है।

एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि इंस्टाग्राम से दोनों संपर्क में आए। दोनों में प्यार हुआ और फिर उन्होंने शादी करने की ठान ली। कुछ समय पूर्व युवती अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद पहुंची थी। 10 जुलाई को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई तो परिजनों ने वहां के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

युवती हैदराबाद से रुड़की पहुंची और प्रेमी से मिली। दोनों रुड़की में ही कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। आधार कार्ड में युवक का पता मालधनचौड़ का था। ऐसे में वहां शादी नहीं हो पाई। दोनों रविवार शाम मालधनचौड़ पहुंचे और सोमवार सुबह उन्होंने मंदिर में शादी कर ली।

हैदराबाद पुलिस के साथ पहुंचे परिजन
बेटी की लोकेशन ट्रेस करते हुए युवती के माता-पिता हैदराबाद पुलिस के साथ मालधनचौड़ पहुंचे। वहां से पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली रामनगर आई। कोतवाली में युवती के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसएसआई ने बताया कि हैदराबाद पुलिस युवती को परिजनों के सुपुर्द कर वापस चली गई है। फिलहाल युवती के माता-पिता युवक के परिजनों के साथ मालधनचौड़ चले गए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में 8 और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मरीजों की संख्या 67 हुई, 21 अब भी सक्रिय

दोनों बालिग हैं और दोनों ने मंदिर में शादी की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई है। फिलहाल युवती के परिजन युवक के घर चले गए हैं। पुलिस मामले में नजर बनाए हुई है। – अरुण कुमार सैनी, कोतवाल रामनगर

 

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…