बम की सूचना: अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन में बम की सूचना के बाद अंबाला कैंट स्टेशन पर जांच जारी

 

मृतसर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12014) में बम होने की सूचना के बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को तुरंत स्टेशन पर रोका गया और जिला पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वायड), रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन सुबह 4:55 बजे अमृतसर जंक्शन से रवाना हुई थी और निर्धारित समय के अनुसार अंबाला कैंट स्टेशन पर सुबह 8:31 बजे पहुंची। बम की सूचना मिलने के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बम स्क्वायड और अन्य टीमें ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे की गहन जांच कर रही हैं। अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन जांच कार्य जारी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

और पढ़े  पुतिन का भारत दौरा: ब्रह्मोस, सुखोई से लेकर एस-400 तक कई समझौते करेंगे भारत-रूस, क्या बढ़ेगी रक्षा साझेदारी?
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…