India vs Australia Match 1st ODI: 5 विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया,भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की ।

India vs Australia Match 1st ODI: 5 विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया,भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की ।

भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने लय में वापसी की और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी की ।

जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 16 साल बाद हराया है। दोनों के बीच इस मैदान पर 5 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने दो मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर वनडे में 2007 में हराया था। इसके बाद 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर भारत को शिकस्त दी थी। अब करीब 16 साल बाद भारत एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रहा है।

और पढ़े  भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

Related Posts

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज…