भारत ने दिया जवाब:- टीम इंडिया एशिया कप के लिए नहीं जाएगी पाकिस्तान, पाकिस्तानी खेल मंत्री की गीदड़भभकी पर BCCI ने किया पलटवार ।

भारत ने दिया जवाब:- टीम इंडिया एशिया कप के लिए नहीं जाएगी पाकिस्तान, पाकिस्तानी खेल मंत्री की गीदड़भभकी पर BCCI ने किया पलटवार ।

एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर पिछले कुछ समय से पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। एशिया कप टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर तय होने के बावजूद पाकिस्तान इस पर बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहां के खेल मंत्री अहसान मजारी ने कहा था कि वह फिर से इस टूर्नामेंट के लिए भारत के पाकिस्तान नहीं आने का विरोध करेंगे और टीम इंडिया यहां नहीं आती है तो पाकिस्तान की टीम भी वर्ल्ड कप के लिए किसी तटस्थ स्थान पर अपने मैच की मांग करेगी। पाकिस्तान की गीदड़भभकियों के बीच आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। धूमल ने कहा है कि कुछ भी हो जाए, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।
धूमल फिलहाल आईसीसी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक (सीईसी) के लिए डरबन में हैं। उन्होंने पुष्टि की कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी प्रतिनिधि प्रमुख जका अशरफ ने कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड बैठक से पहले मुलाकात की। धूमल ने कहा- बीसीसीआई सचिव ने पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से मुलाकात की और एशिया कप के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया गया। जैसा की पहले इस टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की गई थी, बात उसी पर जारी है। पाकिस्तान में लीग राउंड के चार मैच होंगे, जबकि श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों मैच शामिल हैं। यदि दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं तो तीसरा गेम भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

और पढ़े  आईफोन 18 प्रो लॉन्च: AI के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया आईफोन, सिरी से कैमरा तक क्या बदलेगा?

उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से आ रही उन खबरों को खारिज कर दिया कि भारत पड़ोसी देश की यात्रा करेगा जैसा कि उनके खेल मंत्री अहसान मजारी दावा कर रहे थे। धूमल ने कहा, “ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। सारी रिपोर्ट्स फर्जी हैं। न तो भारत पाकिस्तान की यात्रा कर रहा है और न ही हमारे सचिव वहां की यात्रा करेंगे। केवल कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है।” पूरी संभावना है कि भारत 2010 संस्करण की तरह ही श्रीलंका के दांबुला में पाकिस्तान से खेलेगा। पाकिस्तान का अपने देश में एकमात्र घरेलू मैच कमजोर नेपाल के खिलाफ होगा। वहां खेले जाने वाले अन्य तीन मैच अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान हो सकते हैं।

  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

    रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय…

    सोनीपत: 2 करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

    नंदू गैंगस्टर के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फायरिंग…