IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं घुटने में लगी चोट से वह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में चयन समिति ने उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है।

 

पहली बार मिला सीनियर टीम में मौका
आकिब नबी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है। जम्मू-कश्मीर के इस युवा तेज गेंदबाज ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 104 विकेट लिए हैं। 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 60 विकेट चटकाए और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

 

हाल ही में इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे पर थे
आकिब नबी हाल ही में इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मैचों में छह विकेट अपने नाम किए थे। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम अब सीनियर भारतीय टीम में चयन के रूप में मिला है।

 

 

आकिब के आंकड़े

  • आकिब ने अभी तक 43 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 162 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन देकर सात विकेट रहा है। उन्होंने 16 बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं।
  • इसके अलावा आकिब 36 लिस्ट-ए और 39 टी20 भी खेल चुके हैं। लिस्ट-ए में उन्होंने 56 विकेट और टी20 में 43 विकेट चटकाए हैं।
  • लिस्ट-ए में आकिब का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 39 रन देकर चार विकेट है, जबकि टी20 में यह 16 रन देकर चार विकेट है।
  • आकिब ने प्रथम श्रेणी में 18.84 की औसत से 999 रन भी बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट-ए में आकिब के नाम 27.23 की औसत से 572 रन हैं। इनमें एक शतक शामिल है।
और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

 

शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी टीम
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम का हिस्सा हैं। वहीं, साई सुदर्शन का चयन फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगा। इस टीम में रवींद्र जडेजा की भी वापसी हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन टीम में नया चेहरा हैं। भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह सीरीज जीतनी जरूरी है। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार मिली थी।

 

 

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* (फिटनेस मंजूरी के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।

  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…