IND vs PAK: कोलंबो में लगा दिग्गजों का जमावड़ा, जय शाह-नकवी,श्रीलंका के राष्ट्रपति और रोहित भी मौजूद

Spread the love

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के महामुकाबले के दौरान कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में दिग्गजों का जमावड़ा लगा। विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मनहास, पूर्व भारतीय कप्तान और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी स्टेडियम में दिखे।

भारत की पारी
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन ने दमदार बल्लेबाजी की और टीम की पारी को संभाला। ईशान के आउट होने के बाद भारत की रन गति धीमी पड़ गई। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच में 18 ओवर स्पिनर्स से कराए। भारत की ओर से ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

भारत के लिए शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। रिंकू सिंह चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिले।

और पढ़े  आईपीएल 2026- आरसीबी ने 6 विकेट से हैदराबाद को हराया, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक

 

राजीव शुक्ला और जय शाह साथ दिखे
मैच के दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के साथ नजर आए। इस दौरान इन दोनों के बीच लंबी चर्चा देखने को मिली। वहीं, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी स्टेडियम में मौजूद रहे।

 

हनुमानकाइंड ने बिखेरा जलवा
मशहूर रैपर और गायक हनुमानकाइंड ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले आवाज का जादू बिखेरा और स्टेडियम का पारा बढ़ा दिया। इस दौरान भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आए। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले गुरुमंत्र दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

    Spread the love

    Spread the loveहैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता…


    Spread the love

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love