IND vs PAK MATCH- भारत को 19 पर दूसरा झटका, विराट के बाद रोहित भी आउट, नसीम-शाहीन को सफलता

IND vs PAK MATCH- भारत को 19 पर दूसरा झटका, विराट के बाद रोहित भी आउट, नसीम-शाहीन को सफलता

टी20 विश्व कप 2024 के 19वें मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है, जबकि पाकिस्तान को पिछले मैच में अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आज दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

मैच फिर शुरू
मैच फिर से शुरू हो चुका है। नसीम शाह दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने कवर ड्राइव पर शानदार चौका लगाया। ओवर्स में कोई कटौती नहीं हुई है और 20-20 ओवर का मैच हो रहा है।

भारत को पहला झटका
भारत को 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैच के फिर से शुरू होते ही दूसरी ही गेंद पर नसीम शाह ने विराट कोहली को उस्मान खान के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। पहले ओवर में शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की थी और रोहित ने उस ओवर में एक छक्का लगाया था और आठ रन बटोरे थे। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है।

भारत को दूसरा झटका
भारत को 19 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। विराट कोहली चार रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद तीसरे ओवर में शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया और बड़ा झटका दिया। रोहित 13 रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 20 रन है।

और पढ़े  एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त: पिछली बार की तुलना में कैसा रहा प्रदर्शन? इस बार जीते कुल 85 पदक
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…