IND vs IRE: ‘वो हमसे ज्यादा स्मार्ट निकले’, भारत की शर्मनाक हार के बाद श्रेयस ने मानी गलती, बताया कहां चूके

यरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की करारी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी में परिस्थितियों को सही तरीके से समझने में नाकाम रही। उन्होंने आयरलैंड की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि मेजबान टीम ने विकेट को बेहतर ढंग से पढ़ा, शानदार फील्डिंग की और हर विभाग में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह पहली टी20 सीरीज थी, लेकिन शुरुआत निराशाजनक रही। भारत लगातार दूसरी बार 155 रन के आसपास के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहा और दूसरे मुकाबले में एक रन से हार गया।

 

यह अच्छी सीरीज नहीं रही’
मैच के बाद अय्यर ने कहा कि यह सीरीज भारत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह हमारे लिए अच्छी सीरीज नहीं रही। आयरलैंड जिस तरह खेला, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। उन्हें विकेट के व्यवहार की शानदार समझ थी और उनकी फील्डिंग भी बेहतरीन रही। उन्होंने हर विभाग में हमें पछाड़ा और इस शानदार जीत के लिए वे बधाई के पात्र हैं।’

बल्लेबाजी में चूक स्वीकार की
पहले मैच के बाद अय्यर ने खिलाड़ियों से मैच के अनुसार खुद को ढालने और बेहतर क्रिकेट समझ दिखाने की बात कही थी। दूसरे मैच के बाद उन्होंने माना कि गेंदबाजों ने अपना काम किया, लेकिन बल्लेबाज परिस्थितियों के अनुसार खेल नहीं सके। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को शानदार तरीके से लागू किया। लेकिन बल्लेबाजी में हम पीछे रह गए। हम यह सही तरीके से नहीं समझ पाए कि विकेट कैसे खेलेगा। इसके अलावा हमने सिंगल को डबल में बदलने के मौके भी गंवाए। आयरलैंड ने इस मामले में हमसे कहीं बेहतर क्रिकेट खेला।’

डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ
इस मुकाबले में भारत की ओर से तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। कप्तान ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रवैये की सराहना की। अय्यर ने कहा, ‘प्रिंस के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है और उन्होंने उसी आत्मविश्वास को यहां भी दिखाया। गेंदबाजी के दौरान उनके पास अपनी स्पष्ट योजनाएं थीं। उनका रवैया और अप्रोच काफी सकारात्मक रहा। वहीं सूर्यांश का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। उसे भी इस अनुभव से काफी सीखने को मिलेगा।’

आयरलैंड को दिया जीत का श्रेय
श्रेयस अय्यर ने अंत में आयरलैंड क्रिकेट और वहां के दर्शकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘यहां आना हमारे लिए सम्मान और खुशी की बात है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’
भारत का टूटा 16 टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला
आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में एक रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही अगस्त 2023 से जारी भारत का लगातार 16 द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला भी समाप्त हो गया। श्रेयस अय्यर के कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत हार से हुई, जबकि बल्लेबाजी दोनों मुकाबलों में टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई।
और पढ़े  भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?
  • Related Posts

    भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान…

    2026 एशियन गेम्स- क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया?

    एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के मैदान पर भारत ने 2023 में अपनी धाक दिखाई थी। 2023 में एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट के दोनों गोल्ड अपने नाम किए…