IND vs AUS 1st Test Match: 177 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी,जडेजा ने 5 विकेट लिए

IND vs AUS 1st Test Match: 177 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी,जडेजा ने 5 विकेट लिए

टीम इंडिया इस मैच को जीत सीरीज का विजयी आगाज करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमट गई है। रविचंद्रन अश्विन ने स्कॉट बोलैंड को क्लीन बोल्ड कर कंगारू टीम की पारी खत्म की। बोलैंड अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 49 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए। स्टीव स्मिथ ने 37 और एलेक्स कैरी ने 36 रन की पारी खेली। वहीं, पीटर हैंड्सकॉम्ब 31 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। 3 खिलाड़ी तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और सिराज को एक-एक विकेट मिला।

और पढ़े  IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत
  • Related Posts

    IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच…

    क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?

    क्रिकेट की दुनिया में पिछले पांच साल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड के…