IND-PAK: पाकिस्तानी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की हुई मौत, 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Spread the love

 

 

म्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

 

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके आवास पर तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

यहां थापा की मौत हो गई, जबकि उनके कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने थापा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “राजौरी से विनाशकारी समाचार। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वह डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मैंने जिस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की थी, उसमें शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी हुई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। इस भयानक जानमाल के नुकसान पर दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Spread the love
और पढ़े  जम्मू-कश्मीर में छिपे 85 दहशतगर्द, मोर्टार से ध्वस्त होंगे ठिकाने, सुरक्षाबल नहीं करेंगे अब इंतजार
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में छिपे 85 दहशतगर्द, मोर्टार से ध्वस्त होंगे ठिकाने, सुरक्षाबल नहीं करेंगे अब इंतजार

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों को अब उनके ठिकानों पर ही खत्म किया जाएगा। सुरक्षाबल आतंकियों के बाहर निकलने का इंतजार नहीं करेंगे। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल, यूएस एम-4…


    Spread the love

    घाटी में जैश का खात्मा!-: सेना ने 7 आतंकी किए ढेर, 10 लाख का इनामी पाकिस्तानी दहशतगर्द सैफुल्लाह भी.. 

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में सात खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) ने सोमवार…


    Spread the love