कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सामाजिक सहयोग से गरीब एवं बुजुर्ग बंदियों को गर्म कपड़े और जूते वितरित किए।

 

 

आज शाहजहांपुर जेल में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सामाजिक सहयोग से गरीब एवं बुजुर्ग बंदियों को गर्म कपड़े, जूते वितरित किए गए।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री संजय कुमार ,मुख्यालय से पधारे श्री सतीश चौहान वित्त एवं लेखा अधिकारी तथा वरिष्ठ संपरीक्षक श्री एस एस बाजपेई उपस्थित रहे। इनके द्वारा सभी बंदियों को उक्त सामग्री भेंट की गई।
पुरुष बंदियों को 400 जोड़ी जूते एवं 200 नग गरम जैकेट भेंट किए गए। तथा सभी महिला बंदियों को जूते एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को गरम सूट एवं मजे वितरित किए गए।
उक्त सभी सामग्री बुलंदशहर से पधारे समाजसेवी श्री राहुल शर्मा के द्वारा भेंट की गई उनके द्वारा 10 कुंतल से अधिक फूलगोभी, बंद गोभी ,गाजर, आलू ,मिर्च एवं धनियां भी बंदियों के सब्जी के लिए उपलब्ध कराया गया। सभी बंदियों द्वारा उक्त सामग्री प्रकार राहत की सांस ली। और सभी अधिकारियों एवं भेंट कर्ता श्री राहुल शर्मा का कर करतल ध्वनि से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…