उत्तराखंड पंचायत चुनाव- जिला पंचायतों में BJP-कांग्रेस को पीछे छोड़ निर्दलीयों का डंका, ऐसा रहा रिजल्ट

 

राज्य में सभी 12 जिलों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार जिला पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों का डंका बजा है। भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ निर्दलीय प्रत्याशियों ने 145 सीटों पर जीत हासिल की।

जिला पंचायत की कुल सीटें : 358
भाजपा समर्थित : 121 जीते
कांग्रेस समर्थित : 92 जीते
निर्दलीय : 145 जीते

 

पंचायतों में लाभ के लिए मिलकर प्रयास करेंगे

उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मानसून के मौसम में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। करीब 70 प्रतिशत लोगों ने मतदान में भाग लिया। चुनाव जीतकर बड़ी संख्या में आए भाजपा समर्थित के अलावा अन्य विचारधारा के प्रत्याशियों को भी बधाई देता हूं। सबकी जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान दें। ग्राम सभाएं विकसित होंगी तो भारत विकसित होगा। जल्द ही पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर होगा। पंचायतों में स्वच्छता, आत्मनिर्भरता के साथ ही केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, हम सब मिलकर ये प्रयास करेंगे।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

जिला पंचायत अध्यक्ष जरूर कांग्रेस समर्थित बनेंगे

पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भाजपा सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान किया। पंचायत चुनाव नतीजे बताते हैं कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। भाजपा छल कपट व प्रलोभन के हथकंडे न अपनाए तो कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित बनेंगे।
-करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

और पढ़े  देहरादून: CM ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, कहा-ये व्यवस्था की नई शुरुआत
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…