शिक्षा के मंदिर में शराब: प्राइमरी स्कूल में छलक रहे थे जाम, वीडियो हो गई वायरल, जांच के बाद दोनों शिक्षक निलंबित

 

 

सनपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय में दो शिक्षकों का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बोतल और गिलास मेज पर रखे हुए हैं। दो शिक्षक गपशप कर रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में शराब का सेवन करने जैसे कृत्य सामने आने के बाद यहां की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले की शिकायत मिलते ही बीएसए ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह मामला हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फैयाजनगर का बताया जा रहा है। यह वीडियो सर्दी के मौसम में बनाया हुआ है। स्थानीय युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को सोमवार को वायरल किया गया है।

 

इससे पूर्व रविवार को ग्रामीणों ने भी इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने इसकी जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर में शराब पीने के आरोपों की पुष्टि हुई है।

इसको आधार मानते हुए प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार और पड़ोसी गांव सुतारी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अनुपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनों को नोटिस जारी किया गया है।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…