राजस्थान में एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार,बच्चों को टंकी में फेंका, फिर खुद कूदे

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने कथित तौर पर पहले अपने दो मासूम बच्चों को पानी की टंकी में फेंक दिया और फिर खुद भी उसमें छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

कब हुई घटना ?
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात रामदेवरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव में हुई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय जसराज, उसकी 28 वर्षीय पत्नी निर्मा, सात वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी देवकिशन ने बताया कि जसराज के भाई ने उसे पानी की टंकी में छलांग लगाते हुए देखा और तुरंत शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पानी में डूब चुके थे।
पुलिस को मौके पर क्या मिला?
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत चारों को पानी की टंकी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
क्या इसे आत्महत्या माना जा रहा है?
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है और हत्या या अन्य किसी आपराधिक पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है। परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
और पढ़े  पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी: सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा?
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…