नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड के ये 4 नेता: तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष और अनिल बलूनी बने मीडिया संयोजक

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड के पूर्व सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ उत्तराखंड के कुल चार नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह दी गई है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस नवीन टीम में तीरथ की वापसी हुई है। तीरथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पांच माह तक प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। इस दौरान वे गढ़वाल सांसद बने रहे। सीएम पद से हटाने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट भी कट गया था। अब केंद्रीय नेतृत्व ने तीरथ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी है।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी उसी भूमिका में रहेंगे। उन्हें मीडिया संयोजक के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, महेंद्र पांडे की बतौर राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री पद पर भूमिका बरकरार रखी गई है। वहीं, हिमाचल में लंबे समय महामंत्री संगठन पद पर सेवाएं देने वाले आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में उत्तराखंड के चार वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई। निश्चित तौर पर सभी अपने अनुभव, समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने के साथ ही राष्ट्रसेवा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
और पढ़े  टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

    रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय…

    सोनीपत: 2 करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

    नंदू गैंगस्टर के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फायरिंग…