असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

Spread the love

सम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। रोड शो के बाद हिमंत बिस्वा सरमा असम विधानसभा चुनावों के लिए आज जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले गुरुवार शाम को भाजपा ने असम के लिए 89 में से 88  विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है।

 

 

 

सुबह से ही रोड शो का इंतजार कर रहे थे लोग
बता दें कि बारिश के बावजूद हिमंत के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए, जिससे ये रोड शो महज एक जुलूस नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और भाजपा की मजबूत पकड़ का जीता-जागता सबूत बन गया। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाओं की टोली ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो।

आपकी कृपा ही मेरी ताकत है- हिमंत बिस्वा सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते, 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, “जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।”

और पढ़े  LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: आधार ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, नहीं कराया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, “बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।” कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में चुनाव दो चरणों में होंगे। 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: घरेलू बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 977 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 976.77 अंक बढ़कर 75,184.01 पर पहुंचा; निफ्टी 301.7 अंक बढ़कर 23,303.85 पर पहुंच गया। शुरुआती…


    Spread the love

    Today Gold-Silver Price:- चांदी की कीमतों में करीब 7000 रुपये का उछाल, सोना ₹1.48 लाख पर पहुंचा, जानें ..

    Spread the love

    Spread the loveसुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच…


    Spread the love