2023 में कई बड़ी कंपनियों की नामी कारे भारत में होंगी बंद, आने वाले नए साल में लागू होंगे नए नियम, इस कारण से बंद होंगी इन कारों की बिक्री, देखे लिस्ट।

Spread the love

साल 2023 के अप्रैल महीने में देशभर में उत्सर्जन के नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा। जिससे प्रदूषण को रोकने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन इस कारण कई बड़ी कंपनियों की नामी कारों को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी कौन सी कारें होंगी जिन्हें नए नियमों को लागू करने के बाद बंद किया जा सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
सरकार ने अप्रैल 2023 से उत्सर्जन के नए नियमों को लागू करने की बात कही है। जिसके बाद वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को रियल टाइम में चैक किया जा सकेगा। इसके लिए वाहनों में खास उपकरण लगाने होंगे। इसके लिए वाहनों को अपडेट करना जरूरी हो जाएगा। लेकिन इससे लागत बढ़ जाएगी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार कंपनियां कुछ मॉडल्स को अपडेट करने में रुचि नहीं दिखा रहीं। जिसके कारण ऐसी कारों को अप्रैल 2023 से बंद किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2023 से जिन कारों की बिक्री को बंद किया जा सकता है। उन कारों में ह्यूंदै की आई-20 डीजल, वर्ना डीजल, टाटा अल्ट्रोज डीजल, महिंद्रा मराजो, अल्ट्यूरस जी4, केयूवी 100, स्कोडा सुपर्ब, ऑक्टेविया, रेनो क्विड 800, निसान किक्स, मारुति ऑल्टो 800, होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन, पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी, अमेज डीजल, जैज और डब्ल्यूआरवी जैसी कारें शामिल हैं। हालांकि कंपनियों की ओर से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विशेषज्ञों की माने तो इंजन को अपग्रेड करने में कंपनियों को मोटी रकम इनवेस्ट करनी पड़ती है। जिससे कार की कीमत काफी बढ़ जाती है। उतनी कीमत में बाजार में और भी विकल्प होते हैं जिससे कंपनी को नुकसान का खतरा रहता है। इसलिए कंपनियां ऐसे मॉडल की जगह नए और बेहतर मॉडल को पेश करना पसंद करती हैं।

और पढ़े  आज केरल में मानसून की दस्तक का अनुमान,भारी बारिश का अलर्ट!

Spread the love

Related Posts

Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

Spread the love

Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


Spread the love

टीएमसी को झटका: राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, पार्टी के 15 साल के शासन को बताया अराजक

Spread the love

Spread the loveपश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा की सदस्यता और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *