आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच बाजार में खाने-पीने के सामान की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी कर दी गई है। चाय-नाश्ते से लेकर फास्ट फूड तक लगभग हर चीज महंगी हो गई है। दुकानदार गैस महंगी होने का हवाला दे रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर अभी भी पुराने दाम पर उपलब्ध सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है।








