Nijjar Murder Case:- कनाडा में भारतीय वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से हुई निलंबित, ये फैसला अगले आदेश तक लागू रहेगा

Nijjar Murder Case:- कनाडा में भारतीय वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से हुई निलंबित, ये फैसला अगले आदेश तक लागू रहेगा

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के हालिया बयान ने दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा कर दिया है। कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी किए जाने के भारत ने खालिस्तान समर्थकों के खतरे के मद्देनजर भारतीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की थी। इस बीच गुरुवार को कनाडा में भारत के लिए वीजा सेवाएं मुहैया कराने वाली एजेंसी ने परिचालन कारणों से कुछ समय के लिए इस सुविधा को निलंबित कर दिया। बीएलएस इंटरनेशनल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ऑपरेशन कारणों से तत्काल प्रभाव से यानी 21 सितंबर 2023 से कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।<strong>Nijjar Murder Case:- कनाडा में भारतीय वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से हुई निलंबित, ये फैसला अगले आदेश तक लागू रहेगा </strong>

इस नोटिस को लेकर काफी देर तक असमंजस की स्थिति भी बनी। दरअसल, कनाडाई लोगों के वीजा आवेदनों की प्रारंभिक जांच करने के लिए भारत की ओर से नियुक्त एक निजी एजेंसी ने गुरुवार को परिचालन कारणों के कारण वीजा सेवाओं के निलंबन को लेकर अपनी वेबसाइट पर एक नोट डाला। इसे कुछ घंटों के भीतर ही वापस ले लिया गया। इसके बाद फिर इसे दोबारा ऑनलाइन डाला गया।

भारतीयों के लिए जारी हुई थी ट्रैवल एडवाइजरी-
कनाडा में हिंसात्मक गतिविधियों को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीयों और देश में यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर विचार करने वाले लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है। कनाडा में हाल ही में भारत विरोधी एजेंडे के खिलाफ आवाज उठाने वाले भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाने वाले खतरे सामने आए हैं। ऐसे में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो कनाडा के ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं।

और पढ़े  ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

इससे पहले, भारत में आतंकवादी घोषित गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर वहां रहने वाले भारतीयों को धमकी दी। उसने वीडियो में वहां रहने वाले हिंदुओं से कनाडा छोड़ने को कहा। वीडियो में पन्नू को यह कहते सुना जा सकता है कि इंडो-हिंदू कनाडा छोड़ो, भारत जाओ। उसने कहा कि जो लोग न केवल भारत का समर्थन करते हैं, बल्कि खालिस्तान समर्थक सिखों के भाषण और अभिव्यक्ति के दमन का भी समर्थन कर रहे हैं। उन्हें तुरंत कनाडा छोड़ देना चाहिए।

आतंकी पन्नू की धमकी और भारतीय विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है।

  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…