अयोध्या : आईजी कविंद्र प्रताप सिंह खुद उतरे सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने, आईजी कविंद्र प्रताप ने ऐसे उतारी बीच सड़क पर नशे में धुत मनचलों की हेकड़ी।।

Spread the love

नवरात्रि और श्री राम जन्मोत्सव के कारण बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं । यही कारण है कि गोरखपुर मंदिर में हुई घटना के बाद अयोध्या को लेकर भी सतर्कता अचानक बढ़ा दी गई है । दिन ही नहीं रात्रि में भी अयोध्या में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की चेकिंग हो रही है और उसमें बैठे लोगों के पहचान पत्र चेक किए जा रहे हैं ।

इसी दौरान सोमवार की देर शाम अयोध्या प्रवेश द्वार पर जब अयोध्या रेंज के आईजी कविंद्र प्रताप सिंह खुद सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे उसी समय कार में सवार दो युवक कुछ बोलते हुए तेजी से भागने लगे । सूत्रों की माने तो कार में बैठे दोनों युवक नशे में धुत थे और चेकिंग देखकर रुकने के कारण मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के लिए अपशब्द कहे । यही कारण था कि तेजी से पुलिस फोर्स उस कार की तरफ भागी जिसमें खुद आईजी कविंद्र प्रताप भी शामिल थे। वहां पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने ही गाड़ी से निकाल कर उक्त युवक की पिटाई शुरू कर दी । फिर क्या था साहब को मारता देख अन्य पुलिस अधिकारियों ने उसके ऊपर झापड़ो की बरसात कर दी । सूत्रों की माने तो पिटाई के समय युवक नशे में होने की बात कर रहे थे । पिटाई के बाद दोनों युवकों को कोतवाली सिटी लाया गया जहां उनसे अन्य पूछताछ की जा रही है । हालांकि आईजी कविंद्र प्रताप सिंह इसे नवरात्रि और रामजन्म मेले को लेकर सामान्य चेकिंग बता रहे हैं ।

और पढ़े  एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती


.कवीन्द्र प्रताप सिंह ( आई जी अयोध्या परिक्षेत्र)…. यह एक सामान्य रूप से हम गाड़ियों को चेक कर रहे हैं ऐसा अभियान चलता रहता है जो भी गाड़ी आती है उनकी डिग्गी को खोल कर चेक करना गाड़ी को चेक करना जो अंदर लोग हैं उनका पहचान पत्र चेक करना यह हमारा सुरक्षा का सामान्य ड्रिल है और मेला है यहां पर बाहर से काफी लोग आ रहे हैं तो मेले की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि हम आने वाले लोगों को चेक करें ।


Spread the love
  • Related Posts

    UP- हाईकोर्ट- पांच माह से अधिक के गर्भस्थ शिशु को व्यक्ति माना जाएगा, मौत पर अलग मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति…


    Spread the love

    ईद के दिन गौ-रक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम,वाहनों की लगीं लाइन 

    Spread the love

    Spread the loveईद वाले दिन मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद उबाल है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त जन-आक्रोश देखने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *