सऊदी अरब में यदि आज चांद दिखाई देता है तो भारत में जुमे को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरठ में ईद की नमाज सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में अदा की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने समय निर्धारित कर जारी कर दिया है।







