ICSE ISC Board Result:- आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के घोषित हुए नतीजे,यहां से करें चेक

Spread the love

 

 

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी 30 अप्रैल 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया गया। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

 

 

ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CISCE Result 2025 Out: आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट जारी

सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम आखिरकार जारी कर दिए गए हैं। जिसका छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) या (results.cisce.org) पर जाकर देख सकते हैं।

ICSE ISC Results 2025: पिछले साल दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी थी मारी

पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षा में कुल 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 1,30,506 (53.57%) लड़के और 1,13,111 (46.43%) लड़कियां थीं। वहीं, कक्षा 12वीं (आईएससी) की परीक्षा में 99,901 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 52,765 (52.82%) लड़के और 47,136 (47.18%) लड़कियां थीं।

परीक्षा परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कक्षा 10वीं में जहां 99.65% लड़कियां सफल रहीं, वहीं लड़कों की सफलता दर 99.31% रही। इसी तरह, कक्षा 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए।

और पढ़े  गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल

आईएससी में पास होने की नई शर्तें

आईएससी कक्षा 12वीं के छात्रों को अब पास सर्टिफिकेट सह अंकों का विवरण प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी सहित कम से कम चार विषयों में न्यूनतम 35% अंक लाने होंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love