इस नेक काम से प्रभावित हूं: सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद हरसिमरत ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, जांच पर क्या बोलीं?

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने एसएडी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में हालिया चूक और उन पर हुए हमले के बाद मिले समर्थन और तुरंत जांच के आदेश के लिए उनका धन्यवाद किया।

हरसिमरत कौर ने क्या कहा? 
उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं आपकी बहुत आभारी हूं कि आपने सरदार सुखबीर सिंह बादल की सेहत के बारे में जानने के लिए खुद फोन किया और महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारा साहिब के अंदर उन पर हुए कायराना हमले के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना की।’

 

जांच को लेकर क्या कहा? 
उन्होंने आगे कहा, ‘इस मुश्किल समय में आपकी चिंता, समर्थन और शुभकामनाएं हम सभी परिवार वालों, हमारी पार्टी और पंजाब के लोगों के लिए बहुत मायने रखती हैं। आपके इस नेक काम से मैं बहुत प्रभावित हूं। मैं इस बात के लिए भी आपकी आभारी हूं कि आपने इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया और जांच में महाराष्ट्र पुलिस के साथ तालमेल बिठाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को निर्देश दिए।’

 

गृह मंत्री को लेकर क्या कहा? 
एक और एक्स पोस्ट में, हरसिमरत कौर बादल ने हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में एक गुरु घर के अंदर सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद उनकी सेहत के बारे में पूछने के लिए मैं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।

इस मुश्किल समय में आपकी व्यक्तिगत चिंता और दिलासा देने वाली बातों के लिए मैं आपकी आभारी हूं। इस दुखद घटना की असरदार जांच सुनिश्चित करने की आपकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद। यह घटना महान सिख धर्म के बुनियादी सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है।’

और पढ़े  निर्माणाधीन मकान गिरा: लेंटर डालने के बाद हादसा, मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका, देर रात पहुंचे मंत्री

 

जिला कलेक्टर राहुल कार्डले ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ पर लगभग पांच सेंटीमीटर का ज़ख्म हुआ है। उन पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे में खंजर से हमला किया गया था। जिला कलेक्टर ने बताया कि बादल और उनकी सुरक्षा करते हुए घायल हुए पुलिस अधिकारी, दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

  • Related Posts

    चलो दिल्ली- आज रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक का हल्लाबोल,ज्ञानेश कुमार को हटाने पर जोर

    रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटने वाले हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता…

    मौसम ए हाल:- चक्रवात अर्नब अब बेअसर,नवंबर में नहीं होगा सर्दी का अहसास, सामान्य से ऊपर रहेगा पारा

    चक्रवात अर्नब के कारण मूसलाधार बारिश की वजह से भले अभी तापमान में नरमी दिखाई दे रही है, लेकिन रविवार से शुरू हो रहे नवंबर माह में ऐसा नहीं रहने…