Hydrogen Train- प्रधानमंत्री मोदी आज देश को सौंपेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें किराया-रूट की पूरी जानकारी

देश में समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। जैसे- भारतीय रेलवे भी ट्रेनों के इंजन से लेकर ट्रेनों के संचालन और उनको नई आधुनिकता से जोड़ने पर कार्य करता रहता है।

इसी क्रम में आज यानी 17 जुलाई 2026 को देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंड़ी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे। चलिए जानते हैं …

 

आज होगा उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 17 जुलाई को जींद से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
  • उद्घाटन के दिन यानी आज इस हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत के बीच पड़ने वाले पांच रेलवे स्टेशनों (पांडु पिंडारा, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत) से 1000 विद्यार्थी सवार होंगे और यात्रा करेंगे

India's First Hydrogen Train Set for launch Check Fare Route and key Facts in Hindi news in Hindi

हाइड्रोजन ट्रेन का रूट क्या होगा?

  • ये हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी
  • इस रूट की कुल दूरी 89 किलोमीटर होगी जिसे 2 घंटे में पूरा किया जाएगा
  • ये ट्रेन जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ मोहन हरियाणा और बरवासनी समेत 12 स्टेशनों पर रुकेगी

 

हाइड्रोजन ट्रेन में कितने यात्री कर पाएंगे सफर?

  • इस ट्रेन में कुल 682 सीटें हैं
  • हालांकि, खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलाकर लगभग 2600 यात्री एक साथ इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे

 

हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है?

  • जींद से सोनीपत के बीच का किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है
  • किराए को बाकी ट्रेनों के जितना ही रखा गया है
और पढ़े  फ्लाईदुबई विमान हमला बड़ी चूक, अब इस्राइल की क्या तैयारी? मोसाद के पूर्व शीर्ष अफसर से खास बातचीत

 

हाइड्रोजन ट्रेन रोजाना कितने बजे चलेगी?
  • जींद से सुबह 07:40 बजे चलेगी और फिर सोनीपत सुबह 09:40 बजे पहुंचेगी
  • इसके बाद ट्रेन सबुह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…