भूख और प्यास हिरण को खींच लाई गांव की आबादी की तरफ,कुत्तों ने घायल।

हल्दूचौड के गांव में पहुंचा हिरण” कुत्तों ने हिरण को किया घायल”ग्रामीणोंं की सूचान के बाद पहुची वन विभाग टीम ने घायल हिरण का उपचार उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड की ग्राम पंचायत दीना के परमा गांव में आज सांय 5 बजे के आसपास गौला रेंज के जंगल से एक हिरण भटक कर गांव में पहुंच गया। गांव पहुंचे हिरण पर कुछ कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। <strong>भूख और प्यास हिरण को खींच लाई गांव की आबादी की तरफ,कुत्तों ने घायल।</strong>
इधर ग्रामीणों के अनुसार सायं के समय लोग अपने अपने खेतो में अपने दैनिक कार्यों में लगे थे ,उसी समय अचानक जोर जोर से कुत्तों की भोंकने की आवाज आने पर ग्रामीण देखा कि कुछ कुत्तें हिरण को भोंकते हुए हमला कर रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल कुत्तों को भगाया और हिरण को अपने साथ लाकर पानी पिलाया जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया वही सूचना के उपरांत पशु चिकत्सक के साथ मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरण का प्राथमिक उपचार कर उसका रैक्सूयू करते हुए उसे पुनः सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। <strong>भूख और प्यास हिरण को खींच लाई गांव की आबादी की तरफ,कुत्तों ने घायल।</strong>
बताते चले कि वन्य जीवों के निरंतर इस तरह आबादी में आने से लोगों में तरह तरह की चर्चाऐं हैं पहले हाथियों फिर तेंदुओं के साथ साथ अब हिरण भी भोजन पानी के अभाव में गांव की ओर रुख करने लगे हैं लोगों का मानना है जंगल में भोजन पानी के अभाव के चलते वन्य जीवों को ग्रामीण क्षेत्रों में आने को मजबूर होना पड़ रहा है जो उनके लिए घातक सिद्ध हो रहा है किंतु महकमा इस तरफ से बेहद लापरवाह दिखाई दे रहा है। जो एक चिंता का बिषय है।

और पढ़े  प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…