हम है मॉक ड्रिल के लिए तैयार- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्रालय के निर्देश का होगा पालन

Spread the love

 

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि आपात स्थितियों में नागरिकों को तैयार किया जा सके। राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है। वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को चौबीसों घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक नई तकनीक का सबस्टेशन है। यह दिल्ली के परिवेश के अनुकूल है। देश भर में मॉक ड्रिल करने के गृह मंत्रालय के आदेश पर उन्होंने कहा कि दिल्ली इसके लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के लोग और सरकार देश के साथ हैं और हम केंद्र सरकार के हर निर्देश का पालन कर रहे हैं।

 

वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों को 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि 1971 के बाद पहली बार ऐसी घोषणा की गई है। हम इसके लिए तैयार हैं। दिल्ली के लोग पूरे दिल से पीएम नरेंद्र मोदी और उनके आह्वान के साथ हैं।

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से स्वच्छता अभियान शुरू
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सिविक एजेंसियों और सरकार द्वारा एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़े  दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में ऐतिहासिक पल आज, 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

 

आगे कहा कि हमने सभी को एक संदेश दिया है कि दिल्ली में सफाई अभियान को दुरुस्त करने के लिए सबको अब सड़कों पर उतरना होगा। सभी इस स्वच्छता अभियान में जुड़कर एक बेहतर दिल्ली, सुंदर दिल्ली को सामने लाने का प्रयास करें। मैं समझती हूं कि साफ दिल्ली लोगों का अधिकार है।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    संसद बजट सत्र- लोकसभा में नक्सलवाद मुक्त भारत के प्रयासों पर चर्चा,राज्यसभा में भी अहम मुद्दे

    Spread the love

    Spread the love लोकसभा में नक्सलवाद खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा; राज्यसभा में भी अहम मुद्दे लोकसभा में आज देश को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से मुक्त करने के प्रयासों…


    Spread the love

    मन की बात- हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा, मन की बात में बोले PM मोदी- अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह…


    Spread the love