कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,2 सौ पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम ।

अयोध्या-
कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,2 सौ पहलवानों ने दिखाया अपना  दमखम ।
परिक्रमा मार्ग से सटे गांव शाहनेवाजपुर में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। दंगल प्रतियोगिता में नेपाल सहित देश के विभिन्न जिलों के दो सौ पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विशाल दंगल के संयोजक प्रधान श्यामजी दूबे ने बताया कि इससे पूर्व दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किया।कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,2 सौ पहलवानों ने दिखाया अपना  दमखम ।
श्यामजी ने बताया कि सबसे बड़ी कुश्ती 25 हजार के इनाम के लिए मुन्ना व निगम जौनपुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। 15 मिनट तक चली कुश्ती आखिर में बराबरी पर छूटी। 25 हजार इनाम वाली कुश्ती में सुजीत जौनपुर व नवीन अयोध्या के बीच जोरदार टक्कर हुई। जिसमें आखिरकार अपने दांव पेच से सुजीत विजयी रहे।कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,2 सौ पहलवानों ने दिखाया अपना  दमखम । जौनपुर के सुनील व हनुमानगढ़ी के आशीष के बीच 24 हजार इनाम की कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी। इसी तरह अयोध्या के ओमवीर ने 15 हजार इनाम वाली कुश्ती में राजभूषण नंदिनीनगर को पटखनी देकर वाहवाही लूटी। दंगल में लड़कियों ने भी भाग लिया।कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,2 सौ पहलवानों ने दिखाया अपना  दमखम । शिवानी पांडेय बहराइच व वैशाली सिंह नंदिनीनगर के बीच हुई पांच हजार इनाम की कुश्ती में शिवानी ने बाजी मारी। नेपाल से आए पहलवान राजबहादुर थापा व तुंग बहादुर थापा से कोई भी पहलवान कुश्ती लड़ने को तैयार ही नहीं हुआ। बताया कि दंगल में दिल्ली, कानपुर, जौनपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, बहराइच आदि जिलों से पहलवान आए थे। संचालन गोपाल दुबे व मृदुल दुबे ने किया।कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,2 सौ पहलवानों ने दिखाया अपना  दमखम । दंगल प्रतियोगिता में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, बसपा नेता करूणाकर पांडेय, संत मामा दास, संजय मिश्र, विकास श्रीवास्तव, इरफान अली(नन्हें मियां), पार्षद आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,2 सौ पहलवानों ने दिखाया अपना  दमखम ।

और पढ़े  U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…