HR नंबर वन मोस्ट वांटेड:- भारत लाया गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल, इस तरह हुई थी जुर्म की दुनिया में एंट्री

 

हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को कंबोडिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। एयरपोर्ट पर आते ही हरियाणा एसटीएफ की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गैंगस्टर पर सात लाख रुपये का इनाम रखा था। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, मैनपाल बादली पिछले कई साल से विदेश में रहकर आपराधिक गिरोह चला रहा था। मैनपाल बादली रंगदारी वसूलने, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। एसटीएफ के आईजी सतीश बालन मैनपाल बादली के मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

बादली हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में नंबर-1 पर था। 29 अगस्त 2018 को परोल पर जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद वह विदेश भाग गया और वहां से अपने गैंग को संचालित कर रहा था। मैनपाल पर हत्या, आपराधिक साजिश और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। मैनपाल बादली का अपराध की दुनिया में प्रवेश साल 2000 में हुआ, जब उसने अपने चाचा की हत्या की थी।

 

शुरुआत में वह ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीख रहा था, लेकिन इस घटना के बाद उसने अपराध की राह पकड़ ली। धीरे-धीरे वह हरियाणा के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में से एक बन गया। उसका गैंग कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा, जिसमें हत्या, फिरौती और संगठित अपराध शामिल हैं।

और पढ़े  2026 श्राद्ध पक्ष- आज से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध,जानें श्राद्ध करने के नियम जिससे पितर देव होते हैं संतुष्ट और प्रसन्न,श्राद्ध की प्रमुख तिथियां पढ़ें...
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…