अयोध्या- सेक्स रैकेट चलाने के मामले में होटल संचालक नामजद

 

शहर के हासापुर के पास स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें होटल से एक युवती मिली है, जिसने स्वयं के इस धंधे में शामिल होने का दावा किया है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां से देह व्यापार में शामिल कोई पुरुष या महिलाएं तो नहीं मिलीं, लेकिन मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं।

नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज नवीन मंडी जयकिशोर अवस्थी ने होटल का निरीक्षण किया था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  दिव्या मित्तल के बाद एक और अफसर का इस्तीफा: यूपी की इस पीसीएस अधिकारी का वीआरएस मंजूर, यहां से लड़ेंगी चुनाव
  • Related Posts

    दिवाली पर पंजाब की हवा बनी ‘जहर’: लुधियाना में 500 एक्यूआई, पराली के साथ पटाखों का कॉम्बनेशन बना खतरनाक

    पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से…

    नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल

    दिवाली पर आतिशबाजी का असर अगले दिन शहर की हवा में साफ नजर आया। रातभर चले पटाखों के शोर और उनसे निकले धुएं ने नोएडा की आबोहवा को जहरीला बना…