होली महोत्सव प्रतियोगिता 2025,रंगारंग झांकियों का शानदार पदर्शन ।

Spread the love

 

 

सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ होली महोत्सव प्रतियोगिता मै सर्वप्रथम गणेश वंदना के बाद आयी हुई सभी टीमों द्वारा रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया।तत्पश्चात प्रतियोगी टीमों के द्वारा होली गायन वादन एवं स्वांग के माध्यम से संदेशात्मक होली का प्रदर्शन कर लोगों का मन मुग्ध किया। इसके साथ ही साथ विभिन्न प्रतिष्ठित साथ ही प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।और अंत में सभी ने फूलों की होली का भरपूर आनंद भी लिया।
होली प्रतियोगिता महोत्सव का आयोजन मां जगदंबा बैंक्विट हॉल मुखानी रोड में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रतियोगिता के शुभारम्भ मैं, नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,योगेश पांडे,गिरीश लोहनी,मोहन पाठक,कोशलेन्द्र भट्ट,ललित आर्या द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति द्वारा की गई फिर होली प्रतियोगिता शुरू हुई और एक एक कर टीमों द्वारा अपना प्रदर्शन किया गया। आज टीम गौरी माहेश्वरी टीम डहरिया,सरस्वती संगीत समिति,भगवानपुर कालिका कॉलोनी,कुमाउनी लोक संस्कृति,शिव शक्ति टीम ऊंचापुल,आदर्श महिला ग्रुप,होली राधिका ग्रुप,नैनी महिला जाग्रति संस्था नैनीताल द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गयी।

फूलों की होली
महिला होल्यारों द्वारा होली की झाकियों के द्वारा विभिन्न संदेशों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। साथ ही फूलों की होली का सभी लोगों ने खूब आनंद उठाया।

*संदेश*
मुख्यरूप से जीवनदायिनी नदियों को प्रदूषित न करने,माता पिता को बृद्ध आश्रम मै न भेजने,एवं शादी विवाह मै मंत्रो एवं रीति रीवाज के बदले फोटो आदि को ज्यादा वरीयता न देने आदि संदेशों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया गया।
*कार्यक्रम का संचालन *समन्वयक*
दीक्षा पंत पांडे ने किया
*प्रतियोगिता का परिणाम*
होली महोत्सव प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल श्रीमती ज्योति पांडे, एवं चंद्र प्रकाश द्वारा प्रथम स्थान पर सरस्वती संगीत समिति दितीय स्थान महिला जाग्रति संस्थान नैनीताल एवं तृतीय स्थान शिव शक्ति टीम टीम एवं सांत्वना पुरुस्कार कुमाउनी लोक संस्कृति ने प्राप्त किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में 8 और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मरीजों की संख्या 67 हुई, 21 अब भी सक्रिय

*विशेष*
विशेष रूप से मास्टर सार्थक जोशी ने बासुरी वादन एवं तेजस्वनी भट्ट द्वारा मनमोहन नृत्य से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

*ये लोग रहे मौजूद*
हल्द्वानी विधायक सुमित ,सुरेश भट्ट,रेनू अधिकारी,हेमंत बगड़वाल, शशांक रावत,प्रताप बिष्ट,राहुल छिमवाल,गोविंद सिंह बिष्ट,अमर जीत सिंह, आनंद सिंह दरमवाल, प्रकाश हरवोला,पूरन भगत, कार्तिक हवोला, ललित आर्या,मोहन पाठक,किशोर पंत,मोहन बिष्ट, योगेश चन्द्र पाण्डे, गिरीश लोहनी,कमल जोशी,भवानी शंकर शूठा, जयप्रकाश,केतन जायसवाल, आशीष पडियार, अर्जुन मोर्या, हेमा जोशी, सोना तिवारी,रमा जोशी, गीता बेलवाल, बबिता टकवाल, मीना शाही, भावना जोशी, कौशल्या जोशी, शीला भट्ट, पूजा पन्त, उमेश सैनी,डा जाकिर हुसैन सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की,


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ: 15 साल बाद धाम पहुंची मां इंद्रामती की डोली, भक्तों ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the loveगोपेश्वर क्षेत्र के टेढ़ा खनसाल क्षेत्र की आराध्य माता इंद्रामती की डोली अपने भक्तों के साथ वसुधारा के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को करीब 15 वर्ष बाद माता…


    Spread the love

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love