सोना-चांदी में ऐतिहासिक उछाल:- चांदी ₹2.65 लाख और सोना ₹1.44 लाख के पार।

Spread the love

सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में इतिहास रच दिया गया। वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में एक ही दिन में भारी उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर (All-time high) पर पहुंच गया है।

 

 

 

चांदी में ₹15,000 की रिकॉर्ड तेजी

‘ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन’ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को चांदी की कीमतों में 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी हुई। इस उछाल के साथ चांदी 6 प्रतिशत बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये पर बंद हुई थी। सोने की चमक भी और तीखी हो गई है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,900 रुपये (2.05%) की तेजी के साथ 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 1,41,700 रुपये पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि ये कीमतें सभी करों को मिलाकर हैं।


Spread the love
और पढ़े  ओडिशा में 12.33 करोड़ के साइबर फ्रॉड में बंगाल का युवक गिरफ्तार
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love