हिमाचल HC: हिमाचल हाईकोर्ट को मिले 2 नए न्यायाधीश, एक सोलन और दूसरे शिमला से रखते हैं संबंध

Spread the love

 

रिष्ठ अधिवक्ता जियालाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश बन गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने 15 सितंबर को आयोजित बैठक में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जियालाल भारद्वाज और वरिष्ठ अधिवक्ता रोमेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। जियालाल जिला सोलन के अर्की से संबंध रखते हैं। वहीं रमेश जिला शिमला के सुन्नी से संबंध रखते हैं।

हाईकोर्ट में 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक दशहरे की छुट्टियां
दशहरे की छुट्टियों को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इसे लेकर मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि दशहरा अवकाश के दौरान केवल अति आवश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी। इसके लिए न्यायाधीश राकेश कैंथला को नामित किया गया है। वेकेशन जज 3 अक्तूबर को केवल उन्हीं मामलों की सुनवाई करेंगे, जिनकी अत्यंत अनिवार्यता से वह संतुष्ट होंगे। सुनवाई के लिए कोई भी मामला दाखिल करते समय संबंधित पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता को एक पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें मामले की अत्यंत अनिवार्यता को उजागर किया गया हो। मामलों को एक अक्तूबर को दाखिल किया जा सकता है।

Spread the love
और पढ़े  हिमाचल: पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला
  • Related Posts

    हिमाचल- 64 और नई पंचायतें बनीं, वार्डों के पुनर्सीमांकन के भी आदेश, 3,773 पंचायतों में होगा चुनाव

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में अवकाश के दिन रविवार को 64 नई पंचायतें गठित कर दी गईं। इसके साथ ही हिमाचल में अब पंचायतों की संख्या 3,773 हो गई है।…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला कई इलाकों में शुरू हुई बारिश, जानें मौसम अपडेट…

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 से 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ चार अन्य दर्रा…


    Spread the love