Himachal- डीएफओ ने नहीं सुनी विधायक की बात, अनुराधा राणा ने की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्थानीय डीएफओ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा सचिवालय में की है। विधायक का आरोप है कि डीएफओ ने उनकी ओर से उठाए मामलों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। संपर्क करने पर भी उन्हें उचित जवाब नहीं दिया गया। अनुराधा ने इसे विधायक के विशेषाधिकारों का हनन बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में शिकायत मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से सचिव वन से मामले में जवाब मांगा है। वन सचिव संबंधित डीएफओ से जवाब लेकर उसे विधानसभा सचिवालय को भेजेंगे। इसके बाद आरोपों और डीएफओ के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ भी की थी शिकायत
अनुराधा राणा इससे पहले एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत कर चुकी हैं। विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार वह मामला अब सेटल हो चुका है। ऐसे में डीएफओ के खिलाफ शिकायत विशेषाधिकार हनन से जुड़ा उनका दूसरा मामला है, जिसमें उन्होंने किसी अधिकारी के व्यवहार को अपने विधायक पद के विशेषाधिकार से जोड़ा है। गौरतलब है कि वर्ष 2026-27 के लिए गठित विधानसभा की विशेषाधिकार एवं याचिका संबंधी व्यवस्था की अध्यक्षता स्वयं कुलदीप सिंह पठानिया कर रहे हैं। विधानसभा की समितियों के गठन की अधिसूचना में भी पठानिया को विशेषाधिकार समिति का सभापति बनाया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कुछ मामले सेटल हो चुके हैं, जबकि कई मामलों में अभी संबंधित पक्षों से जवाब मांगे गए हैं।

और पढ़े  आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्थानीय डीएफओ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा सचिवालय में की है। विधायक का आरोप है कि डीएफओ ने उनकी ओर से उठाए मामलों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। संपर्क करने पर भी उन्हें उचित जवाब नहीं दिया गया। अनुराधा ने इसे विधायक के विशेषाधिकारों का हनन बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में शिकायत मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से सचिव वन से मामले में जवाब मांगा है। वन सचिव संबंधित डीएफओ से जवाब लेकर उसे विधानसभा सचिवालय को भेजेंगे। इसके बाद आरोपों और डीएफओ के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सुक्खू सरकार के कार्यकाल में विशेषाधिकार की प्रमुख शिकायतें
नवंबर 2023 : मंत्री जगत सिंह नेगी और चार कांग्रेस विधायकों ने अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा सचिवालय में विशेषाधिकार और अवमानना संबंधी शिकायतें की थीं। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया।
मार्च 2024 : नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बजट सत्र के दौरान कथित हंगामे और सदन की मर्यादा प्रभावित करने को लेकर नौ भाजपा विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की। संबंधित विधायकों से जवाब मांगा गया।
2025 : विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री की ओर से सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।
दिसंबर 2025 : भाजपा के तीन विधायकों विपिन सिंह परमार, राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ कथित असंसदीय टिप्पणी को लेकर विशेषाधिकार का मामला उठाया।
जनवरी 2026 : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंडी के तत्कालीन उपायुक्त अपूर्व देवगन के खिलाफ प्रोटोकॉल संबंधी मामले में विशेषाधिकार का मुद्दा उठाया। संबंधित विभाग से जवाब मांगा गया।
2026 : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने तत्कालीन एसपी बद्दी इल्मा अफरोज के खिलाफ विधायक की कथित निगरानी और जासूसी तथा उनके ड्राइवर पर दबाव डालने के आरोपों को लेकर विशेषाधिकार का मामला उठाया। मामले में दोबारा जवाब मांगा गया।

और पढ़े  स्वतंत्रता दिवस- जानें..इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश,79वां या 80वां ?

 

मंत्रियों के सदन में दिए आश्वासनों की होगी निगरानी, एश्योरेंस कमेटी होगी गठित
विधानसभा में राज्य सरकार की ओर से सदन में दिए आश्वासनों के अमल की समीक्षा के लिए एश्योरेंस कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी देखेगी कि कैबिनेट मंत्रियों की ओर से सदन में किए एलान और दिए आश्वासनों को संबंधित विभागों ने लागू किया है या नहीं। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि पहले विधानसभा में एश्योरेंस कमेटी होती थी। बाद में आश्वासनों की समीक्षा का यह अतिरिक्त कार्य स्टैंडिंग कमेटी को सौंप दिया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में पठानिया ने बताया कि 14वीं विधानसभा का 12वां सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। मानसून सत्र का शुभारंभ 21 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इस दिन पूर्व विधायक स्व. विजेंद्र सिंह और राम चंद भाटिया के प्रति शोकोद्गार किए जाएंगे। सत्र में 10 बैठकें होंगी। 27 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    6 साल बाद ब्रिटेन लौटेंगे प्रिंस हैरी-मेगन: बच्चों का ब्रिटिश स्कूल में दाखिला, शाही परिवार में लौटेगा तूफान?

    Spread the love

    Spread the loveप्रिंस हैरी और मेगन के अपने बच्चों आर्ची और लिलिबेट के साथ ब्रिटेन लौटने की खबर ने शाही परिवार में संभावित नए समीकरणों की चर्चा तेज कर दी…


    Spread the love