Himachal- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला कई इलाकों में शुरू हुई बारिश, जानें मौसम अपडेट…
Spread the loveहिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 से 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ चार अन्य दर्रा…
हिमाचल प्रदेश में अवकाश के दिन रविवार को 64 नई पंचायतें गठित कर दी गईं। इसके साथ ही हिमाचल में अब पंचायतों की संख्या 3,773 हो गई है। पहले प्रदेश में 3,577 पंचायतें थी। सरकार ने 196 नई पंचायतें बनाई हैं। हिमाचल में अब 3,773 पंचायतों में चुनाव होगा।
उपायुक्तों को 3 दिन के भीतर पुनर्सीमांकन का कार्य खत्म करना है। इसका बाद रोस्टर पर काम होगा। 25 मार्च तक उपायुक्तों को अपने अपने जिले के रोस्टर जारी करने है। इसमें जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रोस्टर जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव की तैयारियां और तेज हो जाएंगी। हालांकि, विभाग की ओर से पंचायत चुनावों से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज 31 मार्च से पहले राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दिए जाएं। इसके बाद आयोग चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
कुछ आपत्तियां आईं, किया गया निपटारा: प्रदेश में पंचायतों की संख्या 3773 हुई है। पहले प्रदेश सरकार ने 4 पंचायतें, फिर 39 पंचायतें गठित की। अब सरकार 64 नई पंचायतों को गठित किया है। हालांकि विभाग की ओर से इन पंचायतों के गठन को लेकर जनता से आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। कुछ आपत्तियां आई, इनका निपटारा किया गया।
64 नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल में अब 3,773 पंचायतों की संख्या हो गई है। अब इन पंचायतों में ही चुनाव होना है। – अनिरुद्ध सिंह, पंचायतीराज मंत्री, हिमाचल प्रदेश

Spread the loveहिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 से 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ चार अन्य दर्रा…
Spread the love हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को मिलने वाली निशुल्क बस सेवा एक अप्रैल से अब मुफ्त नहीं मिलेगी। नई व्यवस्था…

