Hiding Religion:- शोएब अंसारी निकला सागर,अपना धर्म छिपाकर बीए की छात्रा से किया दुष्कर्म,छात्रा ने लगाए ये आरोप जांच में जुटी पुलिस

Hiding Religion:- शोएब अंसारी निकला सागर,अपना धर्म छिपाकर बीए की छात्रा से किया दुष्कर्म,छात्रा ने लगाए ये आरोप जांच में जुटी पुलिस

नोएडा कोतवाली फेज टू क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उससे ज्वेलरी व कैश लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीए की छात्रा के साथ आरोपी ने धर्म छिपाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली फेज टू में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली फेज टू क्षेत्र में रहने वाली युवती एक प्राइवेट कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। युवती का आरोप है कि सागर नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी। आरोपी कुछ दिन से युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर वह उसे परेशान कर रहा था। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

छानबीन करने के बाद पता चला कि उसका असली नाम शोएब अंसारी है। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोएब ने उसे एक लाख कैश व लाखों की ज्वेलरी भी ले ली। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य में पीएफ से जुड़ेंगे 40 हजार नए कर्मचारी, 12 साल बाद बढ़ाई गई ईपीएफओ की अनिवार्य कवरेज सीमा
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…