झारखंड: नाइजर देश में झारखंड के 5 मजदूरों का अपहरण,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मांगी केंद्रीय विदेश मंत्री से मदद

Spread the love

झारखंड में बगोदर प्रखंड के पांच मजदूरों को साउथ अफ्रीका के नाइजर में अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सूचना के अनुसार, हथियार के बल पर पांचों मजदूरों को अपहरण किया गया है। जैसे ही यह घटना सामने आई राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से मामले की जानकारी केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को दी। उन्होंने आग्रह किया कि नाइजर में फंसे मजदूरों की सहायता की जाए।

झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मजदूर विदेश जाते हैं काम करने। लेकिन अब एक खबर सामने आई है, जो चिंता का विषय बन चुकी है। दरअसल, गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के मुंडरो से एक मजदूर और दोंदलो के चार मजदूर काम करने के लिए नाइजर बीते साल जनवरी में गए थे और वहां 25 अप्रैल को केपीटीएल कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन के कार्य के दौरान हथियारबंद ग्रुप द्वारा हमला किया गया। साथ ही साथ झारखंड के पांच मजदूरों का अपहरण कर लिया गया।

 

मजदूरों के परिजन बताते हैं कि हथियार के बल पर अगवा कर लिया गया है। मजदूरों में उत्तम महतो (बगोदर प्रखंड, मुंडरो), संजय महतो, फलजीत महतो, चन्द्रिका महतो और राजू महतो दोंदलो के रहने वाले। जब यह मामला प्रकाश में आया तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी है कि जल्द से जल्द झारखंड के इन पांचों मजदूरों को सही सलामत भारत ले आएं।


Spread the love
और पढ़े  Killed- मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी माओवादी,एक साथी को किया गया गिरफ्तार
error: Content is protected !!