धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का पहला पोस्ट- धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे…

Spread the love

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ियों में एक है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुख से धरम जी के चाहने वाले और बॉलीवुड सेलेब्स शायद ही कभी उभर पाएंगे। आज हेमा ने धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है।

 

हेमा का पहला पोस्ट
हेमा मालिनी ने आज एक्स अकाउंट पर बैक टू बैक तीन पोस्ट किए हैं। जिसमें पहले पोस्ट में हेमा ने दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर धर्मेंद्र की है और दूसरी तस्वीर में हेमा और धर्मेंद्र दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, ‘धरम जी, मेरे लिए वे सब कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दोनों बेटियों एशा और अहाना के प्यारे पापा, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मार्गदर्शक, कवि और हर मुश्किल घड़ी में मेरा साथी। अच्छे-बुरे हर समय में वे मेरे साथ रहे। अपने सरल और प्यार भरे स्वभाव से वे मेरे पूरे परिवार के चहेते थे। सभी से इतना स्नेह रखते थे कि हर कोई उन्हें बहुत चाहता था।’

 

https://pbs.twimg.com/media/G6vMQija0AIRCth?format=jpg&name=360×360

 

हेमा ने आगे लिखा, ‘फिल्म जगत में उनकी कला, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी सादगी और सबको अपना बनाने की काबिलियत ने उन्हें सबसे अलग बनाया। उनकी कामयाबी और नाम हमेशा जिंदा रहेगा। मेरा निजी दुख शब्दों से परे है। उनके जाने से जो खालीपन बना है, वह कभी भरेगा नहीं। पर इतने साल के साथी जीवन की ढेर सारी प्यारी यादें मेरे पास हैं, जिन्हें मैं बार-बार जी सकती हूं।’

और पढ़े  ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत: पोस्टल बैलेट से मतदान संबंधी आदेश को मिली मंजूरी, मध्यावधि चुनाव पर क्या असर?

 

हेमा का दूसरा पोस्ट
हेमा ने दूसरी पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में हेमा के साथ धर्मेंद्र और उनकी दोनों बेटियां एशा और अहाना देओल नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में हेमा और धर्मेंद्र मुस्कुराते पोज देते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर किसी शादी समारोह की लग रही है। चौथी तस्वीर में हेमा केक काटती नजर आ रही हैं और धर्मेंद्र उनके साथ अपने अंदाज में पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ यादगार पल…।’

https://pbs.twimg.com/media/G6vNbDDbwAA99bx?format=jpg&name=360×360

 

हेमा का तीसरा पोस्ट
हेमा मालिनी ने तीसरी पोस्ट में धर्मेंद्र के साथ कई यादगार लम्हों को शेयर किया है। पहली तस्वीर शायद धर्मेंद्र और हेमा की शादी की सालगिरह की है, जिसमें दोनों फूल माला पहने नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर धर्मेंद्र के साथ हेमा और उनकी दोनों बेटियों की है। तीसरी तस्वीर में धर्मेंद्र और हेमा एक साथ पोज देते बहुत प्यारे लग रहे हैं। चौथी तस्वीर हेमा के किसी भरतनाट्यम समारोह के दौरान की लग रही है। इस तस्वीर में हेमा शर्माती हुईं बेहद खुश लग रही हैं और धर्मेंद्र उनकी पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।

https://pbs.twimg.com/media/G6vRSCBb0AEpygU?format=jpg&name=240×240


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love