किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश: भीषण बाढ़ से मची तबाही, वाहन मलबे में फंसे, पावर प्रोजेक्ट को नुकसान

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव के साथ आए पानी और मलबे ने 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना के टीआरटी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ है। उधर, लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। प्रभावित इलाकों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बाढ़ का असर 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट पर पड़ा है। परियोजना की टीआरटी साइट पर भारी मात्रा में मलबा और पानी घुसने से वहां खड़े कई वाहन मलबे में फंस गए। कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे मलबे के नीचे फंसी हुई हैं। हालांकि, फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं।

भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के कारण किश्तवाड़-डोडा सड़क को एहतियातन बंद कर दिया गया है, जिससे दोनों जिलों के बीच यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चला रही हैं। सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद ही सड़क को दोबारा खोला जाएगा। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

और पढ़े  सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार
  • Related Posts

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…